किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर किसानों को भुगतान दिलाने हेतु पूर्व विधायक भोजराज नाग ने किसानों के साथ पखांजूर थाने पहुँच दिया आवेदन

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – मक्का खरीदी का काम कर रहे व्यापारी के हाथों क्षेत्र के किसान फिर एक बार ठगी का शिकार हुए है। व्यापारी ने अपने एजेंटों के माध्यम से क्षेत्र के हजारों किसानों से मक्का खरीदा और अंत में पांच सौ से अधिक किसानों को उनका भुगतान न कर फरार हो गया। पैसा न मिलने से परेशान किसान पहले व्यपारी की दुकान में धावा बोला पर वहां भी कुछ नहीं मिला तो व्यपारी के घर पहुंच गऐ यहां भी घर में ताला लगा मिला जिसके बाद परेशान किसानों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग पखांजूर थाने पहुंचे और किसानों की ओर से व्यपारी के खिलाफ शिकायत करते हुए व्यपारी पर कायर्वाही कर किसानों के पैसे दिलाने की मांग की।

परलकोट क्षेत्र में रवी के मौसम में मक्के की फसल बहुतायात में होती है और इसकी पूरी खरीदी स्थानिय व्यापारियों द्वारा ही होती है और कोई न कोई स्थानिय व्यापारी किसानों से मक्का ले उन्हें लाखों का चूना लगाने से पीछे नही हटता है। इस वर्ष सुमन ट्रेडर्स के संचालक सुमन राय ने क्षेत्र के पांच सौ से अधिक किसानों का मक्का लेकर उनका भुगतान नहीं किया और करोड़ो का चूना लगा दिया। उक्त व्यापारी के द्वारा क्षेत्र में करीब 30 से अधिक एजेंट को नियुक्त किया और उनके माध्यम से किसानों से मक्का खरीदा। मंडी से प्राप्त जानकारी अनुसान इस दो माह में ही सुमन ट्रेडर्स के करीब 200 से अधिक ट्रक मक्का पखांजूर क्षेत्र से बाहर भेजा गया है। सुमन ट्रेडर्स द्वारा इस पूरे मक्के की खरीदी अपने एजेंटों के माध्यम से की गई है और इसके लिऐ एजेंटों को 10 रूपए प्रति किव्ंटल का भुगतान दिया गया है। पहले तो व्यापारी ने एजेेंटो के माध्यम से नगद में खरीदी की इसके बाद एक सप्ताह में भुगतान देने का वायदा कर खरीदी शुरू की और समय पर किसानों को भुगतान भी दे दिया पर 15 मई से व्यपारी ने किसानों को भुगतान देना बंद कर दिया और इस दौरान जो खरीदी हुई उसका पूरा भुगतान लटका हुआ है। इस दौरान करीब पांच सौ से अधिक किसानों से मक्का की खरीदी हुई है अनुमान है की यह भुगतान करीब 4 करोड़ से अधिक का है।

मक्का व्यापारी मक्का खरीदने के पहले एविज कम्पनी का अधिकृत विक्रेता का काम किया करता था और साल भर से मछली मुर्गी का दाना और तेल बेचा करता था। क्षेत्र का मक्का बड़ी मात्रा में राजनांदगांव के डोगरगांव स्थित एविज कम्पनी में ही जाता है जहां मुर्गा मछली का दाना बनता है। और इसी वर्ष व्यपारी ने बताया की कम्पनी ने उसे मक्का खरीदने के लिए कहा । पूर्व से कम्पनी का काम कर रहे इस व्यपारी पर लोगों का विश्वास जाग गया और सभी ने मक्का बेचना शुरू कर दिया। व्यापारी ने भी सीधे किसानों से मक्का न खरीद एजेंटो के माध्यम से खरीदा और किसानों को करोड़ों का चूना लगा दिया।

भुगातान न मिलने से परेशान किसानों ने पहले एजेंटो पर दबाव बनाया जिसके बाद परेशान एजेंटो ने भी व्यपारी की खोज शुरू की आज सुबह उन्हें पता चला की व्यापारी कांकेर में है जिसके बाद सभी एजेंट कांकेर पहुंचे, जहां व्यापारी को कांकेर थाना में पुलिस द्वारा रखे जाने की सूचना है। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया की किसानों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करेगी और व्यपारी को पूछताछ के लिए पखांजूर लाएगी।

मक्का खरीदी कर किसानों को चूना लगाने का क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई व्यापारियों ने किसानों को इसी तहर से चूना लगाया है। किसानों की शिकायत के बाद भी किसी व्यापारी ने किसानों का पैसा नहीं दिया यही कारण है की हर वर्ष कोई न कोई व्यपारी किसानों को चूना लगा ही देता है। इसके पहले निमर्ल पाईक,निधिर मंडल,महानंद सिकदार ने भी किसानों के पैसे नहीं दिऐ। और अब इन व्यापारी में एक नाम और जुड़ गया है। बता दे कि पूर्व में भी किसानों से धोखाधड़ी करने वाले कापसी के गल्ला व्यापारी पिता पुत्र दोनों ही जेल में है। किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारीओ के साथ जा कर एसडीएम कार्यालय में किसानों को कितनी राशि शेष लेनी है सूची सहित आवेदन देकर भुगतान कराने का अनुरोध किया है।

इस संबध में मंडी सचिव पखांजूर सुरेश सिंह ने बताया की किसानों ने जिसके पास मक्का बेचा है उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *