खबर का असर : द कोशल न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर के बाद पोस्ट ऑफिस का शुरू हुआ कामकाज

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा – 19 दिनो से छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में लिंक फेल,नही हो रहा था कामकाज ग्रामीणों व् किसानों की ज्वलंतशील समस्या को कौशल न्यूज पोर्टल ने 31 मई को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर डाक विभाग हरकत में आया और लिंक से जुड़ी कंफ्यूटर की समस्या को सुलझाया। जिससे स्थानीय निवासी अमित साहा, रघुनाथ, सुजय हालदार,श्यामल साहा ने द कोशल न्यूज पोर्टल के प्रति आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि द कोशल न्यूज पोर्टल ने छोटे कापसी में 19 दिनों से लिंक फेल, नही हो रहा था कामकाज की ज्वलंतशील समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पोस्ट मास्टर ने पहले वैकल्पिक व्यवस्था कराते हुए मोबाइल से लोगों का काम करना शुरू किया। लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली किंतु लिंक फेल होने की वजह से ग्रामीणों एवं किसानों का काम प्रभावित हो रहा था ।
