ब्लॉक व नगरीय क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनें, प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें निराकरण – विक्रम मण्डावी

विधायक ने ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का दिया सौगात देते हुए शिविर के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों का पेंशन प्रकरण तैयार करने के दिए निर्देश

बीजापुर :- विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने नगर पंचायत भैरमगढ़ का सघन दौरा कर वार्ड की समस्याओं से रूबरू होते हुए नगर वासियों की मांग पर सड़क, बिजली, पानी, भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन जैसे विभिन्न सौगात दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों द्वारा विधायक एवं कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया गया।

नगर पंचायत भैरमगढ़ के वार्ड क्रमांक 4 में सामुदायिक भवन निर्माण स्ट्रीट लाईट, सीसी सड़क, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र मरम्मत करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वार्ड क्रमांक 3 में ठोठापारा स्कूल के पास सीसी सड़क, हाई मास्क लाईट, वार्ड क्रमांक 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती, स्ट्रीट लाईट, सीसी सड़क, पानी टंकी से माता मंदिर तक स्ट्रीट लाईट, आंगनबाड़ी बाऊड्रीवाल, किचन सेड, हेण्ड पंप, सोलर डयूल पंप, सीसी सड़क, वार्ड क्रमांक 12 में हनुमान मंदिर से भैरमबाबा मंदिर तक स्ट्रीट लाईट, आंगनबाड़ी भवन, पाण्डेपारा आंगनबाड़ी मरम्मत, सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 13 माहरा पारा में सीसी सड़क मरम्मत, 3 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण, स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रमांक 14 लंकापारा में हाईमास्क लाईट, 2 नग हेण्ड पंप, खेल मैदान का समतलीकरण, वार्ड क्रमांक 8 में 200 मीटर सीसी सड़क, वार्ड क्रमांक 15 में सीसी सड़क एवं हेण्ड पंप वार्ड क्रमांक 7 में सामुदायिक भवन हेण्डपंप छिन्दभाटा से 2 किलो मीटर मुरूम सड़क, सोलर ड्यूल पंप, वार्ड क्रमांक 2 में स्ट्रीट लाईट, मोटर पंप मरम्मत, हेण्डपंप, वार्ड क्रमांक 1 में सोलर ड्यूल पंप, हेण्ड पंप, वार्ड क्रमांक 10 में पाईप लाईन मरम्मत सहित विभिन्न बुनियादि सुविधाओं की सौगात दी गई। पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का त्वरित पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। वनाधिकार पत्र के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वनाधिकार पत्र प्रदान करने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने एसडीएम उत्तम सिंह पंचारी को निर्देश दिया। विधायक एवं कलेक्टर ने वार्ड वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। वार्ड की किसी भी समस्या के लिए जिला प्रशासन के समक्ष बिना संकोच के अपनी मांग को रखें मांग के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुकमती मांझी, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जागेन्द्र देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी सहित वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधी, एसडीएम भैरमगढ़ उत्तम सिंग पंचारी, जनपद सीईओ जेआर अरकरा, सीएमओ नगर पंचायत चौहान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *