ज़िला वनोपज सहकारी समिति में कांग्रेस का कब्जा, पवन कुड़ियम अध्यक्ष तो जूनगर बुच्छन्ना बने उपाध्यक्ष
विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम और लालू राठौर ने दी बधाई
बीजापुर :- रविवार को बीजापुर में ज़िला वनोपज सहकारी समिति मार्या. बीजापुर के चुनाव सम्पन्न हो गए है। जिसमें यूनियन के सभी पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यूनियन के अध्यक्ष पवन कुडियम व उपाध्यक्ष जुनग़र बुच्छन्ना निर्विरोध चुने गए है वही छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी समिति मार्या. रायपुर के लिए सीताराम माँझी एवं शिवकुमार मोडियम को प्रतिनिधि सदस्य चुना गया है।

ज़िला यूनियन के लिए चुने गए अन्य सदस्यों में कट्टम रामा, कुरसम बसवैया, बड़दी अर्जुन, बुधु हेमला एवं पी. चंद्रैया शामिल है। विदित हो कि बीजापुर जिले में कुल 28 वनोपज समितियाँ है ज़िनमे से 25 समितियों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की थी।

बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सुखदेव नाग, ज्योति कुमार, पुरुषोत्तम खत्री एवं नारद मंडावी ने यूनियन के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी समिति मार्या. रायपुर के लिए चुने गए सदस्यों एवं ज़िला यूनियन के सदस्यों को फ़ुल माला पहनाकर बधाई एवं शुभ कामनाएँ दी ।
