मोटर सायकल से संवेदनशील गांव कोटेर पहुँचे विक्रम मंडावी, चौपाल लगा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

बीजापुर :- मंगलवार 28 जून को क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ज़िले के संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले रेड्डी पंचायत के आश्रित गांव कोटेर पहुँचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी । ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार हमारे गांव कोटेर में कोई विधायक पहुँचा है, जिससे हम सभी ग्रामवासियों में ख़ुशी व उत्साह है।

ग्रामीणों ने पहली बार कोटेर पहुँचे विधायक विक्रम मंडावी को सबसे पहले गांव के देवगुडी ले जाकर अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करने के बाद गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए कोटेर में नया पारा के बंद स्कूल को खोलने, प्राथमिक शाला कोटेर के एकल शिक्षक संस्था में दो और शिक्षक की माँग, देवगुडी में बाउंड्रीवाल का निर्माण, निर्माणाधीन सड़क में पुलिया निर्माण, रेड्डी से कोटेर के बीच मिंगाचल नदी में बड़े पुलिया का निर्माण, चेरपाल से कोटेर तक सड़क निर्माण, गांव वालों को वनाधिकार पट्टा, गांव में बोरिंग एवं सामुदायिक भवन की माँग ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से की है।

वहां उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए विक्रम मंडावी ने कहा कि “कोटेर जैसे क्षेत्र का विकास करना एक चुनौती है प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार जिले के पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है ग्रामीणों की जो भी माँगे और समस्याएँ है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगल राना, पुरुषोत्तम खत्री, नितिन रामटेके, जनपद सदस्य सुमित्रा पेरमा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पुजारी, पी. चंद्रैया, दिलीप पुनेम, सुरेश वारगेम, सरपंच ज्योति गायता के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग विधायक विक्रम मंडावी के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *