मजदूरी भुगतान व खाद्य बीज की अनुपलब्धता को लेकर भाजपा ने किया हाईवे जाम, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर भाजपा उतरी सड़क पर
बीजापुर – भाजपा ने किसानों के साथ खाद-बीज की अनुपलब्धता, मजदूरी भुगतान व जिले में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एकदिवसीय धरना दिया व नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के नेतृत्व में भोपालपट्टनम ब्लॉक के संड्रापल्ली ग्राम में नेशनल हाईवे 63 के किनारे एक दिवसीय धरना दिया।धरना के बाद भाजपाइयों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया वहीं मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सड़क खाली करवाया।
भाजपा का आरोप है कि समय पर जिले के किसानों को खाद बीज नही मिल रहा है जल्द से जल्द उपलब्ध कराने में सरकार और प्रशासन गंभीरता नही बरत रही है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा संड्रापल्ली समेत अन्य पंचायत में डबरी खुदाई का कार्य करवाया गया है, किंतु मजदूरी भुगतान आज तक नही किया जा है, उन मजदूरों की मजदूरी अतिशीघ्र करने की मांग रखी है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाते हुए स्थानीय विधायक को जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने घेरा व नेशनल हाईवे को जाम कर स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी किया। नेताओं ने कहा इस समय जिले में सबसे बड़ा खेल भ्रष्टाचार का चल रहा है और भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर यहाँ के विधायक हैं जिनके चलते जिला गर्त में गया है। यह खेल खत्म हो और किसानों की खाद बीज की किल्लत जल्द पूरी व मजदूरी भुगतान अतिशीघ्र करने की बात कही है। इस दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर,मुरली चांडक,लवकुमार रायडू,राकेश केतारप,फूलचंद गागड़ा,बलदेव उरसा,यालम वेंकट,गिरजा शंकर,हितेंद्र नाग,सचिन आतरम समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
