डी ए व गृहभाड़ा भत्ता की माँग को लेकर कर्मचारियों ने एस डी एम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

बीजापुर :- छ्ग कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों एवं विकासखण्डों व तहसील मुख्यालयों मे ज्ञापन सौंपा गया। बीजापुर जिला मुख्यालय सहित तीनों विकास खण्डों मे ज्ञापन सौंपा गया। जहाँ जिला मुख्यालय मे साँस्कृतिक भवन मैदान मे धरना प्रर्दशन कर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ माँगे मानने हेतु नारे लगाये गये।

यह आंदोलन का द्वितीय चरण था । इससे पहले 30 मई को ज्ञापन सौंपा गया कितुं शासन प्रशासन द्दारा कोई घ्यान नही दिया जा रहा है, जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने पुनः रैली निकालकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन को रैली अनुमति हेतु दो दिन पहले ही आवेदन दिया गया कितुं जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नही दी गई।आक्रोशित कर्मचारियों ने फिर भी रैली निकाला मौके पर पहूँचकर पुलिस एवं एस डी एम हेमेन्द्र भुआर्य द्वारा रैली को रोककर ज्ञापन लिया गया। जिला मुख्यालय मे जिला संयोजक के डी रॉय ,जिला अध्यक्ष जाकीर खान व जिला सचिव कैलाश रामटेके, ब्लाक अध्यक्ष लोकेश्वर चोहान के नेतृत्व मे धरना प्रर्दशन कर रैली निकाला गया।

जिला मुख्यालय के धरना प्रर्दशन मे पवन ठाकुर,राजेन्द्र पसपुल,वीरा राजा बाबु,शंकर लाल कतलाम,रवीन्द्र झाड़ी,विश्वनाथ माँझी,फारूख शेख विजय चापड़ी,श्रीनिवास राव,राजेश मिश्रा पुरुषोत्तम झाड़ी सुकल साय तेलम ,महिला प्रकोष्ट यशोदा गोटे उपस्थित थे।वहीं भैरमगढ़ ब्लाक मुख्यालय मे ब्लाक अध्यक्ष मोतीराम बेलसरिया के नेतृत्व मे धरना धरना प्रर्दशन कर तहसीलदार जगुल किशोर पटेल को ज्ञापन सौंपा गया है।धरना प्रर्दशन मे प्रमुख पदाधिकारि के डी राय,पहलाद जैन,खुशराव रायडू,मोहन रॉय ,शिव पूनेम नरेन्द्र शोरी,एल एल धनेलिया,शिव समरथ,एस आर कुपाल,के आर कश्यप, विजय ओयाम, ए बी ओ सोरी सहित सैकड़ों कर्मचारि उपस्थित थे। विकासखण्ड उसूर आवापल्ली मुख्यालय में ब्लाक अघ्यक्ष अनिल झाड़ी के नेतृत्व मे धरना प्रर्दशन कर ज्ञापन आर आई जीवन लाल कुंजाम को ज्ञापन सौंपा गया। उपस्थित पदाधिकारि ए एल नेताम,रमेश मड़ी,कड़ती सम्मैया,प्रियेश रामटेके,सोहन दुर्गम ,के के चापड़ी, पूनेम सत्यम,तोकल वेंक्टेश्वर,लुप्तेश्वर राव,रुद्र प्रताप झाड़ी,सहित सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारियों वा अधिकारियों ने धरना प्रर्दशन कर रैली निकाला।विकास खण्ड भोपाल पटनम मे ब्लाक अध्यक्ष कमल कोर्राम के नेतृत्व मे भी आक्रोशित कर्मचारि व अधिकारीयों ने रैली निकालकर प्रर्दशन कर डी ए व गृहभाड़ा भत्ता माँग को लेकर आर आई हितेन्द्र पामभोई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना प्रर्दशन मे प्रमुख रुप से ए सुधाकर,महेश शेट्टी,संदीप राज पामभोई,अजय गुरला,कंडिक नारायण,वेंकट राजू,पुष्पेन्द्र सिंग,महिला प्रकोष्ट डी देश, श्री निवास दूधी,अंहकारी राजन्ना,महेश हनुमैया कोर्राम, ईमड़ी संतोष ,रुपेश सोढ़ी सहित सैकडों कर्मचारि उपस्थित थे। जिला मुख्यालय सहित तीनों विकास खण्डों मे सौपें गये ज्ञापन मे माँग की गई है कि केंद्र के समान 34% मँहगाई भत्ता देय तिथि से दिया जावे व सातवें वेतनमान पे गृह भाड़ा भत्ता दिया जाये। वरना समस्त कर्मचारि अधिकारी अनिश्चित कालीन हड़ताल करने मजबूर होंगे।जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *