हिट एंड रन – शराब के नशे में युवक ने सड़क किनारे चल रहे ग्रामीणों पर चढ़ाई कार, कई ग्रामीण घायल, सरफिरा युवक पुलिस की गिरफ्त में

पखांजुर :- नगर में एक सिरफिरे युवक ने शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे चल रहे ग्रामीणों के ऊपर कार चढ़ा दी जिसके चपेट में आने से कई ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए । एक युवक की हालात गंभीर बताई जा रही घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा । वही कार चालक युवक पखांजूर के शुभ पल्ली का होना बताया जा रहा जो रायपुर में रहता है पखांजूर अपने घर घूमने आया हुआ था । गाड़ी क्रमांक सीजी 07/सीजी 8400 कार में चालक के साथ अन्य 3 युवक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक शराब का सेवन किया हुआ था । सड़क पर से गुजर रहे युवक को टक्कर मारकर करीबन आधा किलोमीटर दूरी तक घसीटते हुए ले गया सभी युवक भागने की फिराक में थे जिसे पखांजूर पुलिस ने धर दबोचा । आरोपी कार चालक पुलिस के हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *