इस्पात क्लब सेक्टर दो में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

भिलाई :- नगर के सेक्टर 2 में स्थित इस्पात क्लब में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना, गुरु पूजा कर चंदन टिका, पुष्पमाला, दिया अगरबत्ती करते हुए स्मरण पूजा पाठ किया गया ।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक पी एन वर्मा ने बताया कि सेक्टर 2 में निरंतर योग क्लास 10 वर्षो से चलाया जा रहा है । योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य और मजबूत होता है, स्वस्थ्य रहने के लिए योग करना बहुत ही आवश्यक है । पतंजलि योग समिति के सदस्य प्रशांत कुमार क्षीरसगर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का पूजन किया जाता है, गुरु हमारे जीवन को समझाने के लिए जीवन को सार्थक सरल और प्रेरित करते हैं । गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लिया जाता है, शास्त्रों में गुरु को परम पूज्यनीय माना गया है । उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं ।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी भक्तों के द्वारा आरती, भजन, कीर्तन सहित सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई । सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर धन्य कर गुरुजी, कौशल बनाई, जयंत भारती, पार्षद बलदाऊ चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, रानी सिंहा, गजेंद्र मीता अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *