जिले के तीनों नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 1055.51 लाख रुपये के 88 निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति, विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का जताया आभार

बीजापुर :- संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर अटल नगर ने विधान सभा क्षेत्र 89-बीजापुर, ज़िला बीजापुर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद बीजापुर, नगर पंचायत भोपालपटनम और नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए अधोसंरचना मद से निर्माण कार्यों के लिए 1055.51 लाख के 88 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद बीजापुर के लिए 496.12 लाख के 45 नग कार्य, नगर पंचायत भोपालपटनम के लिए 267.30 लाख के 23 नग कार्य एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए 292.09 लाख के 20 नग निर्माण कार्य शामिल है।

इस बड़ी सौग़ात के लिए बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया का बीजापुर क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रदेश सरकार का 1055.51 लाख रुपये के विकास कार्यों का यह सौग़ात नगरपालिका परिषद बीजापुर, नगर पंचायत भोपालपटनम और नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए ऐतिहासिक है इससे बीजापुर जिले के नगरीय क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *