डौंडी जनपद की साधारण सभा बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उठाए जनहित के मुद्दे


डौंडी। जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में आयोजित साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एग्रो स्टेग, मूल्यांकन, सत्यापन में देरी सहित अन्य विभिन्न मुद्दे काफी जोरशोर से उठाए।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नेंअपनी बात रखते हुए कहा कि सीजी एमएससी के तहत निर्माणाधीन भर्रीटोला 36 में पिछले तीन वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिस पर विभाग के अधिकारी ने बजट का अभाव होने की जानकारी दी। तब विधायक प्रतिनिधि श्री सोनी ने कहा कि एक और तो प्रदेश की भाजपा सरकार पैसों के अभाव में किसी भी तरह से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने की बात करती है परंतु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा में सरकार बजट उपलब्ध नहीं करूवा पा रही है। वहीं विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने एगो स्टेग से किसानों को हो रही परेशानी के संबंध मे अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में पेंडिंग पड़े बहुत से मामलों का निराकरण जल्द से जल्द करवाया जाए नहीं तो किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। एक तो फसल बीमा की राशि शासन द्वारा दो वर्षों से पूर्ण रुप से नहीं दी गई है जो काफी गंभीर विषय है।

राशन कार्ड रद्द होना गलत
विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि जनसंख्या बढ रही है तो राशन कार्ड भी बढने चाहिए, परंतु शासन की गलत नीतियों के कारण राशन कार्ड कट रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को राशन नहीं मिलेगा। वहीं बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिससे बीपीएल राशन कार्ड धारियों को उन योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित खाद्य अधिकारी ने डौंडी ब्लॉक में भी राशन कार्ड कटे जाने की बात कही।बैठक में कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस ने कहा कि कुसुमकसा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक का अन्यंत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। डॉक्टर को वापस कुसुमकसा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करने की मांग की गई। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उनका समर्थन करते हुए दुरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की। जिला चिकित्सा अधिकारी ने दस दिनों में उक्त चिकित्सक को वापस कुसुमकसा के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करने का आश्वासन दिया।

नल जल योजना का मुद्दा
बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने पीएचई विभाग द्वारा ग्राम आड़ेझर, ग्राम बिटाल व ग्राम जाबुड़वाही में अभी तक नल जल योजना प्रारंभ नहीं किए जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से हो रही काफी परेशानी का मुद्दा उठाया। विभाग के एसडीओ ने जानकारी दी कि उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है इस कारण योजना प्रारंभ नहीं की गई है। इस पर विधायक प्रतिनिधि श्री सोनी ने कहा की यदि उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है तो वहां पाईप लाईन क्यों बिछा दी गई है? जिस पर एसडीओ ने पुनः बोर करवाने के लिए सदन को आश्वस्त किया।विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी व जनपद सदस्य शिवप्रसाद बारला ने पिछली बैठक में एक मामला उठाया था कि ग्राम सुकढीगुहान में जब आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है तो फिर विभाग उसे बनाने के लिए एनओसी क्यों नहीं दे रहा है? इस पर विभाग के अधिकारियों ने बताया की विभाग द्वारा एनओसी प्रदान कर दी गई है, जल्द ही वहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *