हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया संत शिरोमणी नामदेव महाराज की पुण्यतिथि
भिलाई :- श्री संत शिरोमणी नामदेव महाराज पुण्यतिथि सेक्टर 2 प्रशांत कुमार क्षीर सागर जी के निवास में हर्ष उल्लास भक्ति पूर्ण पूजा अर्चना कर मनाई गई प्रातः सुबह काकड़ आरती मूर्ति पूजा अभिषेक जल से स्नान सुंदर फूलों से मंदिर का सजावट माला पुष्प चढ़ाकर संत शिरोमणि नामदेव महाराज मंदिर को सजाया पूजा अर्चना की गई सुबह 10:30 बजे श्री संत सेवा समिति हरिपाठ मंडल सेक्टर 2 के द्वारा हरिपाठ अभंग भजन कीर्तन दहीहंडी लूट मटकी फोड़ एवं गोपालकला का भी आयोजन किया गया श्री संत सेवा समिति हरिपाठ मंडल के द्वारा भजन एम के पाटिल हारमोनियम वादक श्री पांडे काका जी तबला वादक श्रेयस कैलाश धा ढसे चंद्रकांत शिरसागर शिरसागर भजन मंडली द्वारा हरिपाठ पूजा आरती भजन कीर्तन किया गया ।

श्री नामदेव महाराज जी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई उनके जीवन में किए गए भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया हरी मुखे मना हरी मुखे मना पुण्याची गणना कोण करी सुंदर अभंग सुना कर सभी भक्तों संतो के मार्ग पर चलने का संदेश दिया श्री संत शिरोमणी नामदेव महाराज छायाचित्र कैलेंडर का विमोचन किया गया नामदेव भक्त चरण सेवक महेश नामदेव गोल्डी नामदेव मधुर नामदेव गोल्डी समस्त गोल्डी परिवार ललितपुर मध्य प्रदेश सभी भक्तों को छायाचित्र कैलेंडर बांटा गया दोपहर 12:30 बजे महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया हलवा पूरी सब्जी गोपाल काला प्रसाद सभी भक्तों को बांटा गया इस अवसर पर श्री चंद्रकांत शिरसागर प्रशांत शिरसागर प्रहलाद शिरसागर सतीश जिला रे आनंद फू से नीलेश राजेश गणेश मुरली चाचा जी सभी नामदेव भक्त उपस्थित थे ।
