बी.एम.एस. यूनियन जुटा चुनाव प्रचार में, घर घर पहुंच यूनियन को प्रचंड मतों से विजयी बनाने किया अपील
भिलाई :- बीएसपी के बी एम एस यूनियन ने बुधवार 27 जुलाई को सेक्टर -02, एवन्यू -C, में भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों के घर -घर जाकर चुनाव प्रचार किया गया। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व के निर्देशानुसार बी.एम.एस. की टीम द्वारा आगामी यूनियन चुनाव के लिए लिए प्रचार किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए आगामी दिनांक -30/07/2022
को प्रस्तावित चुनाव के संदर्भ में भारतीय मजदूर संघ की टीम द्वारा सेक्टर -02 में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान भिलाई इस्पात मजदूर संघ की टीम के सदस्यों द्वारा सेक्टर -02, एवन्यू-C में निवासरत संयंत्र कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों से भिलाई मजदूर संघ को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर संयंत्र कर्मियों तथा परिवार के सदस्यों ने कहा कि निष्क्रिय एवं कर्मचारी विरोधी यूनियन के मान्यता में आने से कर्मचारियों का बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका है । टाउनशिप के क्वार्टरो की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सभी क्वार्टर जर्जर हो चुके है और समय पर मरम्मत नहीं होती है। साफ-सफाई की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है अतः इस बार बदलाव सुनिश्चित है। सभी कर्मियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया गया। भारतीय मजदूर संघ के नेताओ ने बताया कि यही एकमात्र संगठन है जो कर्मचारियों के हितों के लिए प्रबंधन के सामने अडिग है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ श्रमिक नेता संतोष कुमार पाराशर, प्रशांत क्षीरसागर, नरेन्द्र पांछे, ब्रह्मानंद राव आदि उपस्थित थे।
