पुलिस माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने पांच लाख के इनामी माओवादी को किया ढेर
दन्तेवाड़ा :- दंतेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती इलाक़े के नहनी गुडरा के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दंतेवाड़ा DRG टीम को 28.7.2022 में रात को रवाना किया गया था। इस दौरान माओवादियों तथा डीआरजी के बीच मुठभेड़ हुई। जिस पर जवानो ने भी तत्काल आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए माओवादियों के पतासाजी हेतु आसपास इलाका में लगातार सर्चिंग की गई l
परिणाम स्वरूप आज सुबह 29.7.22 को सुकमा ज़िले के बिंद्रापानी के समीप के जंगलों में पुनः DRG दंतेवाड़ा तथा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक पुरुष माओवादी का शव ,हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद की गयी है। मृत माओवादी की पहचान राकेश मडकम के रूप में की गयी है जो कि माओवादियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था।
मृत माओवादी राकेश मडकम पर पूर्व से 05 लाख का इनाम घोषित है तथा इसके खिलाफ थाने में 08 अपराध दर्ज हैं । इलाक़े में अभी भी ग़श्त जारी है। सभी जवान ठीक हैं।
