पन्द्रह वर्षों से फरार व आठ माओवादी मामलों में शामिल सक्रिय माओवादी हुआ गिरफ्तार

नारायणपुर :- पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशानुसार नारायणपुर पुलिस ने सोमवार 01 अगस्त को थाना नारायणपुर के भिन्न भिन्न आठ अपराधों में शामिल रहे करेलघाटी दलम के सक्रिय माओवादी सदस्य सुदराम सलाम, पिता दसरू राम सलाम, उम्र 45 वर्ष निवासी करमरी थाना फरसगांव जिला नारायणपुर को उसके गृह ग्राम करमरी से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव के नेतृत्व में डीआरजी की पार्टी को रवाना किया गया । सक्रिय माओवादी सुदराम सलाम 20 वर्षो से करेलीघाटी दलम में सक्रिय रहकर पुलिस, सुरक्षाबलों और शासकीय सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने का कार्य करता था । सुदराम सलाम के खिलाफ थाना नारायणपुर में 8 अपराधों में एफआईआर दर्ज है, जिसमे न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *