स्व सहायता समूहो की महिलाओं को आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत एक्टिव मेंबरों को दस दिवस का गोविंदपुर कांकेर में दिया गया प्रशिक्षण

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – कोयलीबेड़ा ब्लॉक मे गठित महिला स्व सहायता समूहो को आजीविका संवर्धन गतिविधि कार्य की गुणवत्ता व आय में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत 25 एक्टिव मेंबरों को मास्टर ट्रेनर का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर मे दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को साबुन,सर्फ, फिनाइल, हैन्डवैश, मोमबत्ती, अगरबत्ती,नील,बर्तन बार,हार्पिक एंव रिटेलर सेलर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पश्चात मास्टर ट्रेनर ब्लॉक मुख्यालय कोयलीबेड़ा के क्लस्टर में अन्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के ट्रेनिंग देकर आजीविका के अन्य अवसरो से लाभान्वित कर उनकी आय मे वृद्धि करते हुए सशक्त बनाएगे।

जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ आशीष डे ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में समूह है पर प्रशिक्षित न होने के चलते वह गुणवत्ता युक्त सामग्री निर्माण नहीं कर पाते। इस प्रशिक्षण से समूहों में सामग्री निर्माण की गुणवत्ता पर सुधार आएगा। प्रशिक्षण प्राप्त समूह को सामग्री निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा उनके विक्रय के लिए बाजार आदि उपलब्ध कराने में जनपद पंचायत द्वारा मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *