जेसीसी के कार्यकर्त्ताओं ने बिजली बिल हाफ और धान के बोनस को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर :- शुक्रवार को बिजली बिल हाफ करने और धान के बोनस की बकाया राशि देने के लिए जेसीसी (जे) के कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जेसीसी के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में कहा था की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो घरेलु उपभोक्ताओं को राहत देने 400 यूनिट तक में 50 प्रतिशत बिजली बिल हाफ करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी विद्युत विभाग मनमानी ढंग से बिजली के बिल की वसूली कर रहे है।भाजपा के शासनकाल में लंबित 2 वर्ष के धान बोनस का राशी भी तत्काल देने का आग्रह जेसीसी करती है। उक्त मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर जेसीसी(जे) राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन -प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बालकृष्ण बजाज, सुनील झाड़ी, अनिल दुर्गम, दिनेश सोमापदम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *