26/11 मुंबई हमले में शहीदों को पर्यावरण मित्र समिति श्रधांजलि किया अर्पित

भिलाई :- पर्यावरण मित्र समिति, भिलाई द्वारा 26/11मुंबई हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पर्यावरण मित्र समिति द्वारा 26/11मुंबई हमले की बरसी पर शहीद मुंबई पुलिस के वीर जवान एवं भारत माता के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक संतोष कुमार पाराशर ने कहा कि 26/11/2008 का हमला हमारे महान देश भारत की अस्मिता पर हमला करने की कोशिश थी जिसे देश के वीर सपूतों ने जान की बाजी लगाकर विफल कर दिया। आज़ देश सुरक्षित है तथा चहुंमुखी विकास कर रहा है। वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष प्रशांत क्षीरसागर ने सभी वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सभी नागरिकों का आव्हान किया कि एकजुटता बनाए रखें ताकि कोई भी दुश्मन मुल्क हमारे देश के ऊपर आंख उठाकर ना देख सके। इस अवसर पर उपस्थित राजेश चौधरी ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजेश चौधरी, प्रशांत क्षीरसागर, बह्नानंद राव, विजय बहादुर, चंद्रा,कैलाश मोहंती, विदुर बाबू अरविंद सिंह, रिधि त्रिपाठी, विदुर बाबू, मोहन, अनिमेष, संतोष कुमार पाराशर तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *