कांग्रेसियों ने मनाया भारत का संविधान दिवस

बीजापुर :- शनिवार 26 नवम्बर 2022 को बीजापुर के कांग्रेसियों ने संविधान दिवस मनाए। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा में पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित कर डॉक्टर बाबा साहेब का नमन किया और संविधान की जय हो, बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाए। संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। और सभी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया ।

इस दौरान नगर पालिका बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, PCC सदस्य ज्योति कुमार, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, जनपद अध्यक्ष बोधि ताटी, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह राना, वरिष्ठ पार्षद कलाम खान, पार्षद कविता यादव, लक्ष्मण कड़ती, साहिल तिग्गा, एल्डरमेन राजू गांधी, ममता पाण्डे और मुफतलाल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *