धान से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल बाल बचे चालक, परिचालक

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – लैम्पस बड़े कापसी अंतगर्त धान खरीदी केंद्र पी.व्ही. 12 से धान भर कर निकला ट्रक बड़े कापसी धर्मकांटे के पास कापसी बड़गांव मार्ग पर पलट कर तालाब में जा गिरा जिससे धान का एक बड़ा हिस्सा पानी में भीग गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक को मामूली चोट लगी पर अच्छी बात यह रही की इस ओवर लोड़ ट्क के पलटने के दौरान उसकी चपेट में कोई नहीं आया। कुछ दिनों पूर्व इसी प्रकार धान से भरा ओवरलोड ट्रक बांदे पखांजूर मार्ग में ग्राम पी.व्ही. 39 के पास अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर पड़ा था, इस दुघर्टना की बड़ी वजह भी वाहन में छमता से अधिक धान भरा होना था।

ओवरलोड़ के चलते यह ट्रक पलटने का यह दूसरा हादसा है। यह ट्रक भी छमता से अधिक धान भरा हुआ था जिसके कारण खराब सड़क में जैसे ही ट्रक अनबैलेंस हुआ वैसे ही पलट कर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरा। ज्ञात हो की क्षेत्र में हो रहे धान परिवहन में ठेकेदार अपनी मनमर्जी के चलते ट्रकों द्वारा जमकर ओवर लोड धान का परिवाहन किया जा रहा है, इसी का परिणाम है की कोई न कोई ट्रक सड़क में चलने के दौरान थोड़ा सा बैलेंस बिगड़ते ही पलट रहे है।

वतर्मान में पखांजूर मेला चल रहा है और पूरी सड़क में लोगों की भीड़ रहती है इस दौरान अगर कोई ट्रक भीड़ में पलट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए इस वर्ष विविध कायर्क्रमों को आयोजन किया गया पर पुलिस, आरटीओ और प्रशासन द्वारा इन ओवर लोड ट्रकों पर किसी प्रकार की कोई कायर्वही नहीं की गई और न ही इनमें किसी प्रकार का रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, शायद उन्हें भी किसी बड़े हादसे का इंतजार है। विभाग के द्वारा मानो ठेकेदार को ओवरलोड धान परिवाहन की खुली छूट दे दी गई हो। राहगीरों ने बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा समय समय पर चालनी कार्यवाही की जाती है परंतु ऊंची पहुँच वाले बड़े ठेकेदारों की बेख़ौफ़ दौड़ रही ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही नही होती दिखाई देती है। लगता है जब बड़ा हादसा होगा तब शायद संबंधित विभाग अपनी कुम्बकर्णीय नींद से जागेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *