चार साल बाद भी वादे पूरे नहीं, सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जगाने का संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बीजापुर :- संविदा कर्मचारियों ने 17 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ व्यंग्य का सहारा लिया। कुमकर्ण निद्रा की व्यंग्यात्मक कर प्रदर्शन करते हुए इन कर्मचारियों ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण का वादा सरकार 4 साल बित जाने के बाद भी पूरा नहीं की है। व्यंगात्मक प्रदर्शन जिले भर मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस के 2018 में चुनावी जन घोषणापत्र में किए गए वादे के बावजूद 4 साल से सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल के दिन सरकार की इस चुप्पी से नाराज होकर कर्मचारियों ने सरकार पर व्यंग्य किया है। 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के बारे में यदि सरकार उचित निर्णय नही लेती है तो 30 जनवरी से 54 विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जायेंगे।

संविदा कर्मचारियों ने सरकार को जगाने के लिए व्यंग्य का सहारा लिया है, भैंस के आगे बीन बजाना के साथ ही 4 साल से मुद्दे को लेकर कुंभकरणीय नीद में सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम बीजापुर एसडीएम पवन कुमार प्रेमी को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *