भोपालपटनम में परिवहन विभाग के द्वारा शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन

भोपालपटनम :- बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील में दिनांक 20 01 2023 को परिवहन विभाग जिला बीजापुर के द्वारा शिक्षार्थियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए भोपालपटनम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुर्गेश शेट्टी ने जिला परिवहन सहायक अधिकारी के एल माहोर से निवेदन पूर्वक पहल पर उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक के आमजन एवं शिक्षार्थी युवाओं ने सभी कागजात के साथ शिविर में पहुंच कर अपने लाइसेंस बनाने में बड़ी उत्साह दिखाई जिसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्र वालों का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। नेट की व्यवधान के चलते आज 47 लोगों का लर्निंग लाइसेंस बना कर वितरण किया गया । इस हेतु स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य एन राजेश ने परिवहन विभाग को सहयोग प्रदान किया। साथ ही परिवहन विभाग के स्टाफ के कर्मचारी शिवेंद्र कुमार त्रिपाठी सहायक ग्रेड 02 डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीष तामडी जालंधर यादव का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *