26 जनवरी को जिला स्तरीय मनवा बीजापुर सायकल रेस का हो रहा है आयोजन, प्रथम पुरस्कार 31 हजार सहित छै प्रतिभागियों को किया जायेगा सम्मानित

बीजापुर :- जिला मुख्यालय बीजापुर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 26 जनवरी 2023 को जिला स्तरीय मनवा बीजापुर सायकल रेस का आयोजन किया जा रहा है,यह सायकल रेस 26 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होगी ।

यह सायकल रेस जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानन्द स्कूल से होकर नैमेड चोक तक व यू टर्न ले कर वापस नैमेड चौक से बीजापुर स्वामी आत्मानन्द स्कूल तक कुल 30 किलोमीटर की होगी । इस प्रतियोगिता में पारंपरिक सायकल ही मान्य होगी,जिसमे मडगार्ड एवं चैन कवर लगा होना अनिवार्य होगा।

प्रतिभागियों को अपना आधारकार्ड साथ मे लाना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार31हजार रुपये क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
वंही द्वितीय पुरुस्कार 21हजार रुपये जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, तृतीय पुरुस्कार 11हजार रुपये नगद नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, चतुर्थ पुरुस्कार सायकल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, पांचवा पुरुस्कार सायकल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर व छठवां पुरुस्कार सायकल नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर द्वारा प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *