गणतंत्र दिवस पर राजेश जैन ने विधायक निवास बीजापुर में फहराया ध्वज

बीजापुर :- 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने भारत के महान नेताओं का पावन स्मरण करते हुए भारत के गणतंत्रता दिवस के 74 वें वर्षगाँठ पर विधायक निवास बीजापुर में भारत का राष्ट्रध्वज फहराया। इस शुभअवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए जिले के विकास की मंगल कामनाएँ की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी के अलावा,अतुल गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री,वरिष्ठ कांग्रेसी राज कुमार गुप्ता के साथ
विधायक कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *