सदभावना टैलेंट महोत्सव कलाकारों को तराशने का मंच – विक्रम मंडावी

उसूर ब्लॉक के विहान दुर्गम बने मिस्टर बीजापुर तो नेहा कटला बनीं मिस बीजापुर।

बीजापुर- बीजापुर जिला मुख्यालय में सदभावना महोत्सव का E18वां कार्यक्रम इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। कोविड- 19 के बाद बीजापुरवासियों के लिए कलाकारों ने भव्य, मनमोहक नृत्य और गायन से समा बांधा। यहां बूगी-वूगी, नच-बलिए, फैंसी ड्रेस सहित मिस्टर और मिस बीजापुर का चयन किया गया। केंद्रीय विद्यायल, आत्मानंद स्कूल, अंकुर स्कूल के छात्रों ने खूबसूरत प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बूगी वूगी में टाइगर ग्रुप के तांडव नृत्य बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पहला इनाम जीता। यहां मिस्टर बीजापुर भरत दुर्गम और मिस बीजापुर नेहा कटला को चुना गया। मुख्य अतिथि विक्रम मंडावी ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।मिस्टर बीजापुर विहान दुर्गम ने 2023 का खिताब जीतने के बाद जिले भर के युवाओ के लिए बने प्रेरणा।विहान दुर्गम बहुत कम उम्र के है और शौक से मॉडलिंग में रुचि रखते है परन्तु पेशे से प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार है।आज जिले भर में विहान दुर्गम नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।विहान का नाम भरत दुर्गम है इन्हें घर पर विहान/सोनू बुलाया जाता है।कुछ साल पहले विहान दुर्गम ने अपनी एलबम रिलीज होने पश्चात से पहले ही जिले में जलवा भी बिखेर चुके है।आपको बता दे कि विहान दुर्गम सोशल मीडिया में भी अच्छी एक्टिव के साथ अपनी फैन फॉलोइंग के नाम से भी लोग उन्हें फॉलो करते है और जाने जाते है।विहान बहुत ही छोटे से गांव के रहने वाले है।उसूर ब्लॉक के नक्सलगढ़ आवापल्ली के निवासी है विहान।मिस्टर बीजापुर बनने के बाद विहान दुर्गम ने उसूर ब्लॉक सहित जिले भर का नाम आज रोशन किया है।एक छोटे से गांव से निकलकर आज 2023 का सबसे खूबसूरत मॉडल के रूप में बीजापुर जिले में सदभावना में रैंप वॉक साथ प्रथम हासिल कर घर परिवार सहित उसूर ब्लॉक का नाम रोशन किया है।विहान दुर्गम बताते है अपनी ड्रेसिंग को लेकर वो उनके अजीज मित्र दीप टोप्पो जो फैशन डिजाइनर है, जो राजधानी रायपुर में रहते है उनसे डिजाइन कर स्पेशल मोमेंट में कपड़े पैना करते है।

सदभावना आयोजन समिति के प्रमुख जाकिर खान ने बताया कि यहां जिले के अंदरूनी इलाके से आये प्रतिभाओं को मंच मिलता है। 18 साल पहले सदभावना महोत्सव की शुरुआत ही कलाकारों की कला को तराशने के लिए हुई थी।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरण करते बताया कि जो प्रतिभागी जीते हैं वो निश्चिय बधाई के पात्र हैं लेकिन जो प्रतिभागी जीत नही पाए उनको अगली बार अपने को बेहतर साबित करने का मौका है। सदभावना टैलेंट महोत्सव बीते 18 सालों से नए कलाकारों को मंच दे रहा है। नए कलाकारों को तराशने का मंच सदभावना बना है। कला के क्षेत्र में आगे जाने वाले युवाओं को हरसंभव प्रशासन मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *