माओवादियों ने की भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, तेज धारदार हथियार से की हत्या

बीजापुर :- भाजपा उसूर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की माओवादियों ने पैतृक गांव में परिजनों के सामने तेज धार धार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है । घटना को अंजाम देकर माओवादी घटना स्थल से फरार हो गए ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निकण्ठ कक्केम अपनी साली की सादी कि तैयारी के लिए अपने पैतृक गांव पेकरम गए हुए थे , इसी दौरान माओवादियों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला करते हुए परिवार के सामने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया है । नीलकंठ कक्केम पिछले 15 वर्षों से उसूर मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे । घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । इस घटना की जिम्मेदारी माओवादी मद्देड एरिया कमेटी ने ली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *