अडाणी प्रकरण को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, एसबीआई के सामने किया धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पखांजूर में अडाणी प्रकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसबीआई ऑफिस के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अडाणी ग्रुप और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने बताया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में अप्रत्याशित गिरावट आई है। परिणाम यह हुआ कि अभी जनवरी महीने में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे उद्योगपति गौतम अडानी टॉप-20 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि बीमा कंपनी एलआईसी ने अडाणी ग्रुप में निवेश किया हुआ है। वहीं एसबीआई ने गौतम अडाणी को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है। अब कांग्रेस का आरोप है कि एलआईसी और एसबीआई ने गरीब और मध्यम वर्ग की गाढ़ी कमाई को वित्तीय जोखिम में डाल दिया है।

अडाणी लूट रहा देश का पैसा – पंकज साहा

धरने पर बैठे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा की मोदी सरकार के साथ मिलकर अडाणी देश का पैसा लूट रहा है, पिछले कई दिनों से लगातार राहुल गांधी की बात का देश के समाने कह रहे थे, जिसके विरोध में आज केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। अब कांग्रेस रोजाना इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी ।

जेपीसी जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम अनुभिवागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को ज्ञापन सौंपकर, ज्ञापन में
निम्न मांगे भी प्रस्तुत की है। पंकज साहा ने बताया की केन्द्र के मोदी सरकार की नीतियों से पुरे देश खासकर मध्यम वर्ग चिंचित है। अडाणी समुह में एस.बी.आई एवं एल.आई.सी जैसी सरकारी संस्थानो से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश ने भारत के निवेशकों और खाता धारकों को प्रतिकुल प्रभाव डाला है इसलिए हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति (जे.पी.सी.) के द्वारा एक निष्पक्ष जांच हिंडनवर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर विस्तार से जांच की जाए। और एल.आई.सी., एस.बी.आई व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों के सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाये जाना चाहिए।

कार्यक्रम में अमल बड़ाई,जगदीश साहा,निरंजन ढाली,भागीरथ हालदार,रंगलाल विस्वास,अमल बैनर्जी,हर्षित दास,रंजीत बैरागी,उत्तम पाल,निहार सरकार,सूरज कड़ियाम,मिलन मंडल,सूजन कविराज,अभिराज ढाली,पंकज घोष,देवेन बैरागी,रविंद्र कर,गौर मंडल,दिलीप सरकार,दीनबंधु ब्रह्म्म,बसंत सरकार,छोटू बर्मन, निर्मल विस्वास,कृष्णकांत मृधा, संतराम निषाद,पल्लव विस्वास, दिवास हालदार समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *