सीपीआई ने मनाया भोपाल पटनम क्षेत्र के गांव गांव में मनाया भूमकाल दिवस
बीजापुर :- आज सीपीआई का दल भोपाल पटनम क्षेत्र में भूमकाल दिवस अभियान के तहत जनसंपर्क पर थी। वहीं पटनम क्षेत्र के रामपुरम, तीमेड देपला आदि गांवों में जनसंपर्क किया और 1910 के बस्तर में महान भूमकाल और जननायक वीर शहीद गुंडाधूर के महा बलिदान के बारे में लोगों को बताया, वहीं आदिवासी ग्रामीणों ने अपने पूर्वज के महा बलिदान और शौर्य के बारे में जानकर बहुत गर्व महशुस किया और मौजूदा वक्त में पूंजीवादी सरकारों और रसूखदारों से जल जंगल जमीन को खतरे में होना बताया।
ग्रामीणों ने सीपीआई नेताओं से चर्चा में बताया की बीजेपी हो या कांग्रेस व्यवस्था जस का तस है गांवों में कोई काम नही लोग आंध्र तेलंगाना, महाराष्ट्र रोजगार के लिए पलायन करने के लिए मजबूर हैं। जनप्रतिनिधि सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ मात्र में व्यस्त हैं, जनसरोकार से उन्हें कोई वास्ता नही। वहीं सीपीआई नेताओं ने पूंजीवादी परस्त सरकारों को उखाड़ फेंकने की आम जनता से अपील की है।
इस जनसंपर्क के दौरान, जिला कमेटी के सचिव कमलेश झाड़ी,पी लक्ष्मीनारायण, कोवाराम हेमला, राजू तेलाम, सुद्धु, जेम्स कुडियाम, राकेश गंधरला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
