वेतन विसंगति को लेकर समग्र शिक्षक फेडरेशन का अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रारम्भ,

भोपालपटनम :- वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन का विकास खंड भोपालपटनम अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रथम दिवस भोपालपटनम के क्लब प्रांगण में हड़ताल सोमवार के दिन शुभारंभ किया गया अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रथम दिवस भोपालपटनम विकास खंड के सैकड़ों शिक्षक प्रधान पाठक भारी संख्या में उपस्थित रहे शिक्षकों के आंदोलन में चाले जाने से विकास खंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हुई सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक प्रदेश संगठन मंत्री महेश शेट्टी ने कहा हमारी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर हमने सर्व प्रथम 2018 में मांग रखी थी जब कांग्रेस सरकार सत्ता में नहीं थी तब उन्होंने हमारी मांग का समर्थन किया था और आज 4 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी पिछले डेढ़ वर्षों से कमेटी बनाकर कोई रिजल्ट नही आया बच्चों की परीक्षा का समय है हम भी चाहते है कि अपने स्कूल में जाकर पढ़ाएं सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे जब तक हमारी वेतन विसंगति दूर नहीं की जाती हम वापस नहीं जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *