पुलिस माओवादी मुठभेड़ में माओवादियों को हुआ नुकसान, घटना स्थल से माओवादी सामग्री शहीत कुछ माओवादी पुलिस की गिरफ्त में
बीजापुर :- बीजापुर और सुकमा जिला के सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत थाना तररेम से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण दिशा में ग्राम गुण्डम के जंगल में प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति के सूचना पर डीआरजी/एसटीएफ/ कोबरा की संयुक्त टीम को माओवादी गस्त सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया । इस दौरान घात लगाए माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने का पुलिस दावा कर रही है । वही घटना स्थल से भारी मात्रा में माओवादी सामग्री और कुछ माओवादी साथियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल किया है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम गुंडेम के जंगल मे पहले से घात लगाए माओवादी और पुलिस पार्टी के बीच 8 फरवरी 2023 को प्रातः मुठभेड़ हो गई। माओवादियों द्वारा 40 मिनट तक फायरिंग किया गया , जिसके बाद माओवादी जंगल एवं नदी-नालों का फायदा उठाकर घटना स्थल से भागने में सफल हो गए ।
घटना स्थल की बारीकी से सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, डेटोनेटर, नक्सल केम्प की सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई । घटना स्थल से भागते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है । उक्त मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है, वही सुरक्षा बल के सभी जवान सही सलामत हैं ।
