मंत्री विधायक अफसर स्कूली छात्रों के भविष्य के साथ कर रहे है खिलवाड़ – अजय सिंह
बीजापुर :- गुरुवार 9 फरवरी 2023 को जिले के प्रभारी मंत्री का सड़क मार्ग से बीजापुर प्रवास था, मंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन विधायक और कांग्रेस का हुजूम नेलसनार पहुँचा था । इस दौरान भूमि पूजन कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को शामिल करना समझ से परे था, जबकि कुछ कक्षा के छात्रों का परीक्षा चल रहा है, इसके बावजूद इन्हें भीड़ बढ़ाने के लिए शामिल किया गया । इस तरह का आरोप युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया है ।
अजय सिंह ने आगे कहा की स्वागत सत्कार करना इनका कर्तव्य था जो उन्होंने किया उस पर कोई गुरेज नही लेकिन कलेक्टर विधायक मंत्री ने जिस तरह अपने स्वागत के लिए स्कूली बच्चों का इस्तमाल किया वो गलत है स्कूली बच्चों को आखिर स्वागत और भूमि पूजन के लिए लाइन पर खड़ा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है । सबसे बड़ी बात उन बच्चों का परीक्षा था 11 बजे से जो आज मंत्री विधायक के स्वागत सत्कार के बजाए शिक्षकों को परीक्षा स्थगित करना पड़ा हर परीक्षा महत्वपूर्ण होता है । गुरुवार दिनांक 9 फरवरी 2023 को 11 बजे से कक्षा 6 वी से कक्षा 9 वी के छात्र छात्राओं अंतिम मूलयांकन परीक्षा था विधायक मंत्री कलेक्टर डीईओ को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था आज नेलसनार में जब ग्रामीण कार्यकर्ता नदारद थे तब विधायक ने अपनी लाज बचाने के लिए स्कूली बच्चों का इस्तमाल किया जो शर्म नाक है, मैं इसकी निंदा करता हूं । विधायक की लोकप्रियता जिस तरह गिर रही है आज उसे बचाने के लिए स्कूली बच्चों का उपयोग कर विधायक ने अपनी गरिमा गिरा दी परीक्षा से उन्हें वंचित किया गया शिक्षक बेचारे कलेक्टर डीईओ और सिस्टम के आगे झुक गए ।
