मेटलाचेरु में अंतराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपालपटनम :- भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम पंचायत भद्राकाली के आश्रित ग्राम मेटलाचेरू में सोमवार 13 फरवरी 2023 को अगापे क्लब मेटलाचेरू अंतराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया गया ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार-51001 रू, प्रदत्त – माननीय विक्रम शाह मंडावी उपाध्यक्ष बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक बीजापुर, द्वितीय पुरस्कार- 25001 रू, प्रदत्त सरिता चापा सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, तृतीय पुरस्कार -10001 रू, प्रदत्त अशोक मड़े सरपंच संघ अध्यक्ष भोपालपटनम, एवं अन्य पुरस्कार भी रखा गया है ।

इस कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यातिथि सरिता चापा सदस्य जिला पंचायत बीजापुर , अध्यक्षता मिच्चा मुत्तैया उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम, विशिष्ट अतिथि कामेश्वर गौतम अध्यक्ष कृषि उपज मंडी जिला बीजापुर, रमेश पामभोई अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम, सुकना सवलम सदस्य जनपद पंचायत भोपालपटनम, मड़े अशोक अध्यक्ष ब्लॉक सरपंच संघ भोपालपटनम, मिच्चा सम्मैया पूर्व सरपंच देपला एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण एवं ग्रामवासी, सहित खिलाड़ी गण उपस्थित रहे ।
