सीआरपीएफ 85 बटालियन ने किया गंगालूर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन, ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार किया गया सामानों का वितरण

बीजापुर :- जिले के अतिसवेंदनशील क्षेत्र गंगालूर इलाके में तैनात सीआरपीएफ 85 बटालियन द्वारा अपने परिचालनिक क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।

सीआरपीएफ 85 बटालियन के कमांडेंट जैकब वी. तुसिंग के निर्देशन में मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जिसमें मच्छरदानी, रेडियों , तथा पानी के फिल्टर आदि के वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सा शिविर में गगांलूर एवं आस -पास के गाॅव कोटियापारा , गायतापारा, मंजरपारा, दिवानपारा, दुवालीपारा, बडडेपारा, बुर्जी, एवं पुसनार आदि के लगभग 200 ग्रामीणों नें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर डाॅ0 ए0आर0 अरशद एवं डाॅ0 बिस्मी एस0 मोहम्मद चिकित्साधिकारी 85 बटा0 सीआरपीएफ, डाॅ0 शिरीश , डाॅ0 यूधिष्ठिर साहु, बी0आर0 ओयाम(फार्मा0) , सत्यपाल माॅझी , (फार्मा0) एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता सी0एच0सी0 गंगालूर के द्वारा मुफ्त चिकित्सा जाॅच कि गई और आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण किया गया।

इस चिकित्सा शिविर मे भाग लेने वाले अधिकांश मरीजों खास कर बच्चों में गम्भीर कुपोषण की समस्या, पेट की गम्भीर बीमारी गैस्ट्राइटिस, यूटीआई, बदन में दर्द, स्तनपान कराने वाली माॅ एवं व्यस्क महिलाओं में खून की कमी जैसे गम्भीर बिमारियों का निदान हेतु सभी मरीजों को प्रयाप्त मात्रा में दवाई एवं विटामिन टानिक दिया गया । चिकित्सा शिविर के समापन के दौरान जैकब वी. तुसिंग कमाण्डेन्ट 85 बटा0 सीआरपीएफ ने सभी ग्रामीणों को आश्रवस्त किया कि इस तरह के मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा अन्य दैनिक जरूरी चीजों के वितरण का आयोजन समय समय पर किया जाता रहेगा।
गंगालूर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जैकब वी. तुसिंग कमाण्डेन्ट 85 बटा0 , रितेश कुमार सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी) , शैलेश कुमार पाण्डेय, (उप कमा0) अनीश सैनी सहायक कमाण्डेन्ट, एवं अन्य अधिकारीगण तथा अधिनस्थ अधिकारीगण , जवान एवं ग्राम-सरपंच, पंच तथा सभी गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *