विषम परिस्थिति के बाद भी जंगल मे लगी आग पर विभाग ने पाया काबू
भोपालपटनम :- जिले के भोपालपटनम वन परिक्षेत्र सामान्य अंतर्गत तारलागुड़ा के जंगलों में आग लग गई और तेजी से फैलने लगी । आग लगने की सूचना पर तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी ने वन अमले को रात में भेज कर आग को बुझाया गया ।

वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेलंगाना राज्य के सीमाई क्षेत्र तारलागुड़ा के जंगलों में भयानक आग लगने और तेजी से फैलने की सूचना पर तत्काल रात में वन अमला को रवाना किया गया । वन अमला रात 8 बजे से लगातार आग को बुझाते हुए रात 12 बजे आग पर काबू पाया । पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ साथ विषम परिस्थिति होने की वजह से बहुत ही परेशानियों का सामना करने के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हाथ लगी ।
