परिक्षेत्र स्तरीय शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

भोपालपटनम :- जिला वनोपज सहकारी यूनियन बीजापुर के अंतर्गत भोपालपटनम में परिक्षेत्र स्तरीय शाखकर्तन कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में भोपालपटनम और मद्देड सामान्य परिक्षेत्र के प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों शामिल रहे ।

भोपालपटनम में आयोजित परिक्षेत्र में आयोजित शाखकर्तन 2023 प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राथमिक वनोपज समिति चेरपल्ली, सकनापल्ली, देपला, भद्राकाली, मद्देड़, पामगल, बन्देपारा शामिल रहे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुडियम अध्यक्ष जिला वनोपज समिति भोपालपटनम , उपाध्यक्ष बुच्चाराव, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, अध्यक्ष नगर पंचायत रिंकी कोरम, उपाध्यक्ष रवि बोरे, पार्षद अरुण कुमार वासम, उप वनमण्डलाधिकारी भोपालपटनम नीतीश रावटे, परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रबंधक एवं समस्त सदस्य व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप वन मण्डलाधिकारी नीतीश रावते ने शाखकर्तन के नियमो को विस्तार से समझाते, आग पर रोक लगाने की समझाईश दिया । वहीं मंडी अध्यक्ष कामेश्वर राव गौतम ने तेंदूपत्ता फड़ को भोपालपटनम मुख्यालय में ही लगाने की बात पर जोर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *