अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दंतेवाड़ा जिला प्रभारी बने नंदनकिशोर राणा

बीजापुर- प्रदेश अनुसूचित जनजाति कार्यसमिति सदस्य एवं बीजापुर वार्ड एक से पार्षद नंद किशोर राणा को एक बार फिर से दंतेवाड़ा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।

उक्त सूची भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। एक बार पुनः जिम्मेदारी मिलने पर नंद किशोर राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व मंत्री केदार कश्यप, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम और अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंद लाल मुडामी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं। आगे भी वो दंतेवाड़ा जिला प्रभारी के रूप में पार्टी को मजबूत करने और अपने आदिवासी भाइयों के अधिकारों के लिए निष्ठावान होकर कार्य करते रहेंगे। साथ ही राणा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने जो जनता के साथ धोखा धाढ़ी करते हुए झूठ बोलकर वादा खिलाफी काम कर रही है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार आंदोलन करते रहेंगे और घर-घर जाकर बताएंगे कि घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता नियमितीकरण, बिजली हाफ सहित 36वादा वादा किया था जो पूरा नहीं किया है सिर्फ अपने चहेते ठेकेदारों को काम देखकर भ्रष्टाचार और लीपापोती का काम कर विकास की गति को रोक दिया है छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल कि सरकार ने 20 साल पीछे धकेल दिया है जिसकी वजह से फिर से पुनः दंतेवाड़ा में भाजपा का विधायक बनाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे ।

नन्द किशोर राणा ने आगे कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिन्होंने आदिवासी वर्ग के उत्थान की दिशा में सदैव कार्य किया है। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *