सार्वजनिक वितरण प्रणाली शासकीय उचित मूल्य दुकान आंबटित हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के निहित प्रावधानों के अनुसार अनुविभाग भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंगूपल्ली, अर्जुनल्ली एवं पेगडापल्ली की शासकीय उचित मूल्य दुकान को आबंटित किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी यथा वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लेम्पस) ग्राम पंचायत महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति अन्य सहकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम एवं प्राथमिक साख समितियों से आवेदन पत्र 28 फरवरी 2023 सांय 5 बजे तक आमंत्रित किया जाता है।

विकासखंड भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंगूपल्ली, अर्जुनल्ली एवं पेगडापल्ली की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी, समिति /संस्था/ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) बीजापुर मे उपस्थित होकर 28 फरवरी 2023 सांय 5 बजे तक आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *