गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर का सप्तम प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

बीजापुर :- मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो, परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य व सरस सलिला माता भगवती देवी शर्मा के इसी उद्देश्य तथा विचार क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर का सप्तम प्राणप्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

26 फरवरी को संध्याकाल में दीपयज्ञ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके द्वितीय दिवस 27 फरवरी को प्रात: 6 बजकर 30 मिनट से 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जाप हुआ। इसके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ दंतेवाडा से नारी सशक्तिकरण टोली द्वारा बीजापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नारियों को कार्यशाला के माध्यम से जागरूक किया तथा नारी सशक्तिकरण के सूत्रों को बताया। रात्रि 8 बजे से जिले के स्थानीय कवियों ने युग निर्माणी कवि सम्मेलन में अपने गीत शेर शायरी और गीतों से कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुतियां दी और तालियां बटोरी। युग निर्माण योजना के सप्त सूत्रीय आंदोलन से संबंधित नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, के साथ ही देशभक्ति और अन्य विषयों पर प्रकाश डाला। कवि बीरा राजबाबू के संयोजन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में बाल कवियित्री कर्णिका तिवारी, कविता लेकाम शानवी सिंह ठाकुर के साथ वरिष्ठ कवियित्री गायत्री ठाकुर तथा सुयश शर्मा, महेश कोपा, सुनील लंबाड़ी, पुरूषोत्तम चंद्राकर, बीरा राजबाबू, और मंच संचालक जीवनलाल साहू ने अपनी उम्दा प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अथिति के आसंधि पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय लुंकड़, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी रक्तवीर जीवनदाता राजू गांधी व वरिष्ठ शिक्षक रविशंकर शुक्ल, के साथ मिडिया साथी सिरोज विश्वकर्मा, डी.सुब्बैया, नीरज तिवारी, राम किशोर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

समाजसेवी राजू गांधी ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अगले दिन 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शक्तिपीठ गर्भगृह में माता गायत्री, दुर्गा और सरस्वती तीनों देवियों के साथ प्रांगण में स्थित सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा के सम्मुख विशेष पूजन किया गया तथा 10 बजे से 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक पूर्ण हुआ। इस आयोजन में 2 पुंसवन,2 विद्यारंभ,2 अन्नप्रशन तथा 3 विवाह संस्कार संपन्न हुए। यज्ञीय कार्यक्रम भी दंतेवाडा की टोली नायिका इंदिरा महापात्र और सहायक सरिता मिश्रा, शशिबाला मिश्रा, गंगू कुमार नैना, विलासो भगत और कु. जानकी ने व्यास पीठ से वैदिक मंत्रों से कार्यक्रम संपन्न कराया। शक्तिपीठ व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत, देवालय प्रबंधक रामयश विश्वकर्मा, जिला समन्वयक विजय बहादुर राजभर, ट्रस्टी खेमिन यादव, चिनिता जंगम के साथ सैकड़ों परिजन इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। भंडारा एवं प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *