तेंदूपत्ता शाख कर्तन 2023 प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – वनमंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र कापसी वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता शाख कर्तन (तेंदूपत्ता कटाई) प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिनांक 01 मार्च 2023 दिन बुधवार को बड़े कापसी स्थित निरीक्षण कुटीर में आयोजित की गई। कार्यशाला में यूनियन पश्चिम भानुप्रतापपुर के उपाध्यक्ष श्री मति दीप्ति मजूमदार,प्रदेश प्रतिनिधि असीम राय,संचालक सदस्य मिहिर राय,सियाराम पुडो, एसडीओ कापसी एच.एस उइके,उप प्रबंध संचालक लघुवनोपज एसडीओ सियाराम सिंह,,वन परिक्षेत्र अधिकारी कापसी एसएस ठाकुर,कोयलीबेड़ा रेंजर दिलीप कुमार सिन्हा एवं डिप्टी रेंजर कुंजबिहारी पोया,घनश्याम जुर्री,विजय यादव,वनरक्षक के साथ समस्त फड़ प्रभारी प्रबंधक पोषक अधिकारी,फड़मुंशी आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित सभी के लिए विभाग के द्वारा जलपान (भोजन) की व्यवस्था की गई। अपने सम्बोधन में प्रदेश प्रतिनिधि असीम राय के द्वारा तेंदूपत्ता की कटाई एवं गुणवत्ता संग्रहण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही तेंदूपत्ता के संग्राहकों को मिलने वाली जन श्री बीमा योजना,लाभांश छात्रवृति, जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए फड़मुंशियों को निर्देशित किया गया। लघुवनोपज यूनियन सदस्य सियाराम पुडो,मिहिर राय एवं प्रबंधक कोयलीबेड़ा महेंद्र यादव के द्वारा भी विस्तारपूर्वक शाख कर्तन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन लघुवनोपज फारेस्टर संतोष पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन में कापसी एसडीओ एच.एस उइके ने साख कर्तन के संबंध में फड़मुशियों एवं समितियों के सदस्यों को तेंदूपत्ता शाख कर्तन कार्य के लिए धारदार हथियार से जमीन की सतह से कटाई करने की समझाइश देते हुए कहा कि शाख कर्तन कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, साथ ही मुख्यालय के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहित कर संग्राहकों को तेंदूपता संबंधि शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके,कार्यक्रम में आये समस्त यूनियन सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
