एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी ने जाती प्रमाण पत्र को लेकर प्राचार्य व प्रधान पाठकों की ली बैठक

भोपालपटनम :- एसडीएम भोपालपटनम और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भोपालपटनम विकासखण्ड के समस्त प्राचार्य और प्रधान पाठकों की छात्रों के जाती प्रमाण पत्र के सम्बंध में बैठक आयोजित किया गया ।

उक्त बैठक में बैठक में कलेक्टर के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययन करने वाले समस्त छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत जाती प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये गए । इस कार्य के लापरवाही बरतने वाले संस्था प्रमुखों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिया गया । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कंडिक नारायण ने इस अवसर पर कहा कि पूरी प्राथमिकता के साथ संस्था प्रमुख इस कार्य को करें । इसके साथ साथ सुग्घर पड़वईया, एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं निर्देश दिया गया । इस बैठक में तहसीलदार, एसडीओपी सहित समस्त सीएसी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *