पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष 55 ने थामा युवा मोर्चा का दामन
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- अंतागढ़ विकासखंड के पखांजुर तहसील अंतर्गत लगभग 55 युवाओं ने मंगलवार को मिथुन मंडल के नेतृत्व में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी,जिला उपाध्यक्ष असीम राय के समक्ष भाजयुमो में प्रवेश किया। प्रवेश करने वालो में अजय बढ़ाई,मिंटू सिकदर,अभिषेक देवनाथ,सरोजित महंत,विक्की कीर्तनित,विधान बानिक,सौरभ राय,राजेश बैरागी,राहुल देवनाथ,तुषार पाल,विक्रम विस्वास आदि शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी युवाओं को भाजपा की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराते अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने कहा। इस अवसर पर गणेश साहा,राजेश नायर,स्वपन तरफदार,श्यामू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा पखांजुर युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार,मिथुन मंडल ने कार्यक्रम में संबोधित किया।
