जिले में कोरोना की दस्तक, बालक आश्रम के 18 छात्र पाए गए पॉजिटिव, सभी को किया गया क्वारण्टाइन

बीजापुर :- जिले के भैरमगढ़ तहसील से कोरोना ने दस्तक दे दी है । यहाँ बालक आश्रम में अध्ययनरत 18 छात्र एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए है । सभी छात्रों को अलग अलग कमरे में क्वाण्टाइन कर उपचार किया जा रहा है । साथ ही आश्रम के सभी छात्रों का टेस्ट जारी है ।

भैरमगढ़ बीएमओ संदीप कश्यप ने बताया कि तहसील के बालक आश्रम हिंगुम और बालक आश्रम छोटेपल्ली के 89 छात्रों का टेस्ट किया गया जिसमें 18 छात्र एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं , जिन्हें आश्रम के अलग-अलग कमरों में क्वाण्टाइन कर उपचार किया जा रहा है । साथ ही सभी छात्रों की जांच भी की जा रही है , पॉजिटिव छात्रों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है । सभी पॉजिटिव छात्रों की देखभाल स्वास्थ्य अमला के साथ आश्रम के कर्मचारी कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *