काउंसलिंग के लिए जारी सूची में त्रुटि को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन ने संयुक्त संचालक से मुलाकात कर सुधार के लिए किया निवेदन
भोपालपटनम :- सहायक शिक्षकों के काउंसलिंग के लिए संयुक्त संचालक बस्तर संभाग द्वारा 21 अप्रैल 2023 को सूची जारी किया गया है । किंतु उस सूची में कुछ त्रुटियां हैं, जिसे सुधार करने के लिए सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त संचालक बस्तर संभाग से मुलाकात कर त्रुटियों को सुधार करने का निवेदन किया ।
सहायक शिक्षक फेडरेशन की त्रुटि सुधार करने की मांग पर संयुक्त संचालक बस्तर संभाग आर पी आदित्य ने गम्भीरता से लेते हुए त्रुटियों को सुधार करते हुए पुनः सूची जारी कर काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर फेडरेशन के महामंत्री महेश शेट्टी, ब्लाक अध्यक्ष अप्पाजी चंद्रशेखर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
