दो दर्जन से अधिक युवाओं ने विधायक के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम छोटे कापसी के 25 से अधिक युवाओं ने गुरुवार को विधायक अनूप नाग के समक्ष बड़े कापसी रेस्टहाउस में राकेश मधु,विश्वजीत दास के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। प्रवेश करने वालो में देवकुमार पुडो,पंकज पाइक,मनोज शील,मनोज चक्रवर्ती,बलराम,अर्जुन मंडल,मिलन माझी,सुरंजित,गौरव,विष्णु,राकेश हालदार,राजू मानिकपुरी,बलराम मंडावी,आकाश भारती,सेवक नेताम,नारायण शोरी,सुनील कुमेटी, परेश,इंद्रजीत,राजू पाइक,विप्लव गोलदार,मिथुन डाकुआ,अमनदीप सिंह,विक्की मंडल,उत्तम मंडल आदि शामिल हैं। विधायक अनूप नाग ने सभी युवाओं को कांग्रेस की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराते,पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत कर अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने कहा। और
कहा कि निश्चित तौर पर इन युवाओं के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। किसी भी पार्टी का भविष्य का निर्णय युवाओं के हाथ में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के काफी लोकप्रिय हैं और उनके कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,सूरज विस्वास,किशोर नाग,बापन सरकार,अभिराज ढाली समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *