जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का हुआ आगाज,विधायक,डीआईजी कलेक्टर और एसपी ने भी आजमाया हाँथ
चार दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा में भाग्य आजमाएंगे 100 से अधिक खिलाड़ी

बीजापुर:– सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शहीद मेमोरियल बैडमिंटन ट्रॉफी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बुधवार को स्थानीय इंडोर बैडमिंटन हॉल में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस दौरान शुभारंभ समारोह में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप द्वारा किया गया इस दौरान मैच के शुभारंभ के अवसर पर विधायक एसपी डीआईजी और कलेक्टर के बीच बैडमिंटन का फ्रेंडली मैच भी खेला गया जिला स्तरीय स्पर्धा में 3 आयु वर्ग की केटेगरी में स्पर्धा का आयोजन किया गया है जिसमें अंडर-19, 19 साल से अधिक और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है स्पर्धा का समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा इस आयोजन में पहली बार सुकमा और बस्तर जिले से भी मेहमान खिलाड़ी बुलाए गए हैं जो इस स्पर्धा में शामिल होकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे तीनों ही आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 5000, 3000, मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर विधायक विक्रम शाह मंडावी, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह,कलेक्टर रितेश अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सलूर डीएफओ अशोक पटेल सीईओ जिला पंचायत एवं सीआरपीएफ के सभी बटालियन के कमांडेंट और खिलाड़ी मौजूद थे।
