चुनाव तक मैदान में डट जाएं कांग्रेस कार्यकर्त्ता : सप्तगिरी



बकावंड :- कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत अभियान के बस्तर प्रभारी सप्तगिरी उल्क ने कुदालगांव में बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर व जोन के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को चुनाव निपटते तक बूथों में सक्रियता के साथ काम करते रहने की नसीहत दी। बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने भी कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बस्तर प्रभारी सप्तगिरी उल्का ने कहा कि आप सभी को जमीनी रूप से अपने अपने बूथ पर जाकर तैयारी करनी है। जिस प्रकार आपने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को अच्छे से अंजाम तक पहुंचाया, अब उसी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आपको चुनाव तक अपने बूथ में ही काम करना है। छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के सभी साथियों को करना है। कांग्रेस पार्टी की सोच आम आदमी के कल्याण की है। हमारे नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है। वर्तमान समय में नकारात्मक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मनोयोग के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाएं। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमें अपनी पार्टी सरकार को दोबारा सत्ता पर लाना है। इसलिए आप सभी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम मिलकर करना है। उन्होंने विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। श्री बघेल ने कहा कि यूथ कांग्रेस मातृ संस्था कांग्रेस पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है। यही संगठन कांग्रेस को ताकत देता है। युवा कांग्रेस के लोग हर बूथ तक जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार करें।

सेक्टर अध्यक्षों को दी जिम्मेदारी
सप्तगिरी उल्का ने मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर जिम्मेदारी दी और कहा कि सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर बूथ स्तर पर सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करें और महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें तब जाकर हर तरह से संगठन मजबूत होगा। ग्राम पंचायत कुदालगांव में श्री उल्का एवं विधायक श्री बघेल ने सड़क पर लोगों से चर्चा कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। लोगों को बताया गया कि कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण इलाकों, बस्तर के आदिवासियों, शहरों में रहने वाले लोगों और हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से प्रदेश की जनता को सारी सुख सुविधाएं मिली हैं। भूपेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया है। खान-पान, बिजली बिल, पानी की समस्या, शिक्षा, बेरोजगारी, खेत-खलिहान, किसानों के किस्त आदि से लेकर ग्रामीणों की सभी परेशानियों को दूर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *