करपावंड में कुत्तों का आतंक


बकावंड :- ग्राम पंचायत करपावंड में मंडी पारा रोड, सरस्वती शिशु मंदिर, किसन हार्डवेयर से हाई स्कूल तक आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। ये कुत्ते सरस्वती शिशु मंदिर के अनेक बच्चों तथा कई बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं। शाम 7 बजे के बाद इन कुत्तों का आतंक और भी बढ़ जाता है। रात के समय कस्बे के उक्त भागों से इक्का दुक्का व्यक्ति निकलने का साहस नहीं जुटा पाते। शहर में डॉग बाईट की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। सरकारी अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।लोगों को बाजार से ऊंची दर पर एंटी रैबिज इजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *