विधायक बेंजाम ने बैठक लेकर भरी चुनावी हुंकार


हर कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए अनमोल धन – बेंजाम

तोकापाल :- विधायक राजमन बेंजाम ने बुधवार को तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघनपुर में भूपेश है, तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत आयोजित पार्टी कार्यकर्त्ताओं और आम नागरिकों की जोन स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। उन्होंने राज्य में फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया।

श्री बेंजाम ने बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुतमत से कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु प्रेरित करते हुए संबोधित किया। विधायक बेंजाम ने कहा कि बीजेपी के लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहकर कांग्रेस के विजय रथ को आगे बढ़ाने का काम आप सभी को करना है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में ही इतने बड़े पैमाने पर जनहित के कार्य कर दिखाए हैं कि आप सभी कार्यकर्त्ता पूरे गर्व के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। हम लोगों को आज भाजपा के लोगों की तरह मुंह छुपाते फिरना नहीं पड़ता। आप सभी प्रत्येक बूथ, सेक्टर और जोन के पदाधिकारी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखें एवं बीजेपी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर कर बीजेपी को करारा जवाब दें। साथ ही योजनाओं से मिलने वाले लाभों से प्रत्येक ग्रामीणों को अवगत कराएं। श्री बेंजाम ने कहा कि आप सभी सदस्य एवं प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए बेशकीमती धन संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा लिए मैं हमेशा तत्पर रहा हूं। जब भी किसी को काम पड़े, बिना किसी हिचहिचाहट के मुझे फोन कर सकते हैं। मैं आप लोगों की सेवा के लिए ही विधायक बना हूं। जहां भी किसी कार्यकर्ता या ग्रामीण को मेरी जरूरत रहती है मैं सदैव अपने कर्तव्य के पालन हेतु उपस्थित रहता हूं और आगे भी रहूंगा। भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम की इस जोन स्तरीय बैठक में विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, संतोष कश्यप, जनपद सदस्य शंकर बघेल, फोटका बघेल, रघु बघेल, बनमाली गोयल, मनधर कश्यप, गणेश कश्यप, नेहरू यादव, बुधराम, सन्नू पोयाम, बाबूलाल, नेहरू यादव, सरपत मंडावी, महादेव एवं जोन स्तर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *