विधायक लखेश्वर बघेल ने लामकेर से किया शंखनाद



बस्तर :- विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामकेर से चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने लामकेर में गंगादई मातागुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक के समक्ष लामकेर के एक दर्जन लोगों ने उनके सरल, सौम्य व्यवहार, कार्यशैली, भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं लोगों से सीधा संपर्क रखने की उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक लखेश्वर बघेल ने गमछा पहनाकर सम्मानित किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है।भाजपा लाख कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती। हमारे पास तीन चीजे हैं हमारा नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की फौज। आज कांग्रेस की विचारधारा की कोई तोड़ नहीं है। कार्यकर्ताओं की सेना ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखा है। श्री बघेल ने कहा कि सामने वाली सेना कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आज आपके पास जोश है, समर्पण है, आपको कोई पराजित नहीं कर सकता।रामकृष्ण परमहंस ने कहा है कि आप आराधना करें, पूजा करें, किसी भी रास्ते पर चलें कोई भी मार्ग हो सकता है, पहुंचना एक ही जगह है। इसका अनुशरण किसी ने किया तो वे हैं महात्मा गांधी। बापू ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। कांग्रेस पार्टी ने उनका अनुसरण करते हुए सबको जोड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बोलने का अधिकार दिया।
बॉक्स
इन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में चंदर राम कश्यप, ढोलूराम, समलूराम, मनीराम बघेल, गणेश बघेल,रघुराम कश्यप, सुबस कश्यप,लुदरू कश्यप, सुबस कश्यप, देवीराम कश्यप शामिल हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बघेल, बैद्यनाथ मौर्य, जगमोहन बघेल, शोभा मारकंडे, धरम गोयल, बैसाखू राम, धनुर्जय, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, कृपालु, सुखचंद कश्यप एवं अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *