प्रकृति को संवारने के लिए शाला परिवार ने बढ़ाए कदम



बकावंड :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में किया गया। इस दौरान शाला परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पचासों पौधे रोपे गए।

स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट दशरुराम यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड जिला संघ बस्तर एवं पर्यावरण मित्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 14 से 18 अगस्त तक चला। अभियान के तृतीय दिवस सभी छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में सघन वृक्षारोपण किया गया।

पौधा रोपण करते छात्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे ने की। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट दसरु राम यादव, निलेश कुमार देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा एवं पर्यावरण मित्र संपत झा थे।अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया। दसरूराम यादव ने प्राचार्य श्री धुर्वे को स्कार्फ एवं बैच लगाकर पर्यावरण सेवा करने के लिए साधुवाद दिया। पर्यावरण मित्र संपत झा का स्वागत प्राचार्य कैलाश कुमार धुर्वे द्वारा बैच एवं स्कार्फ लगाकर किया गया। दसरू राम यादव एवं संपत झा ने वृक्षारोपण का महत्व समझाया। प्राचार्य श्री धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण, वनों के विनाश, हमारे भौतिक सुविधाभोगी जीवन तथा हमारी लापरवाही के कारण आज पर्यावरण पर संकट पैदा हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस भीषण खतरे के बहुत सारे दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे बचने का एकमात्र उपाय है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना और वनों को बचाना। श्री धुर्वे विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।

अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य ने रोपे गए पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। शाला के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों, प्राचार्य श्री धुर्वे, शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े पैमाने पर पौधों का रोपण किया। स्काउट गाइड प्रभारी मंगलसाय भारती, शिक्षक रामचंद्र यादव, लखीराम कश्यप, रविंद्र अजपाल, रजा अली, शिक्षिका अनिता कश्यप, अर्चना ठाकुर, निशा सबरा, रोशनी गुप्ता, मधु वंदे, दीपांजलि देवांगन, कर्मचारी रणजीत नेताम, लक्ष्मण नाग, दयाराम एवं डिजेंद्र ने इस विशेष अभियान में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *